रायपुर। छत्तीसगढ़ देसहा गडरिया पाल समाज का 73 वां प्रांतीय महा अधिवेशन दिनांक 01.04 .2021 से दिनांक 3.04 2021 तक सामाजिक भवन रायपुरा रायपुर में रखा गया है। प्रांतीय महाधिवेशन का शुभारंभ समाज के संरक्षक जागेश्वर प्रसाद के द्वारा किया जाएगा तत्पश्चात सामाजिक प्रकरणों का निराकरण कर समस्या का निदान किया जाएगा। द्वितीय दिवस में आदर्श विवाह का आयोजन दोपहर 3:00 बजे से किया जावेगा। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा विधायक धरसीवा विधान सभा एवं विशेष अतिथि के रुप में उध्दव राम वर्मा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण तथा वीरेंद्र देवांगन पार्षद माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 नगर पालिक निगम रायपुर होंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता जागेश्वर प्रसाद संरक्षक करेंगे। अंतिम दिवस महिला एवं युवा प्रकोष्ठ का मनोनयन किया जाएगा, तथा समाज के उत्थान एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर अध्यक्ष द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। उक्त जानकारी समाज के सचिव हरिराम पाल ने दी।
Related Posts
Add A Comment



















