

अगरतला। त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस और प्रथम महिला रामबाई बैस ने आज दोपहर में राजभवन अगरतला में कोविड -19 वैक्सीन की पहली खुराक ली। टीकाकरण के दौरान राज्यपाल और प्रथम महिला, डॉ. देवाशीष दास, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) पश्चिम त्रिपुरा, डॉ.इशिता गुहा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) पश्चिम त्रिपुरा, डॉ. संगीता चक्रवर्ती, डीएचओ पश्चिम उपस्थित थे।
[metaslider id="184930"













