रायपुर। जब तक छत्तीसगढ़ को कोरोना मुक्त नहीं होगा तब तक निरंतर बिना छुट्टी लिये ड्यूटी करने का प्रण कोरोना वारियर्स डॉ. नरेश साहू ने लिया है। डॉ. साहू निरंतर 201 दिनों से बिना छुट्टी लिए ड्यूटी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना के मरीजों की सेवा विगत सितंबर माह 2020 से प्रयास कोविड-19 हॉस्पिटल गुढिय़ारी रायपुर में सितंबर से जनवरी माह तक 5 महीनों में गुढिय़ारी में 750 मरीज भर्ती हुए सभी स्वस्थ होकर घर गए, सेंटर में किसी की भी मृत्यु नहीं हुई। फरवरी 2021 से कोविड हेल्थ सेंटर लालपुर में ड्यूटी निरंतर किया। वहां पर ड्यूटी के समाप्त होने के पश्चात प्रत्येक रविवार को 1 घंटे श्रमदान स्वच्छता अभियान कार्य करता था, भर्ती मरीजों को नशा मुक्ति संकल्प कराता था। 1 मार्च से पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर कोविड-19 टीकाकरण कक्ष क्रमांक 10 ड्यूटी कार्यरत निरंतर ड्यूटी करते हुए मेरे द्वारा सितंबर माह में शपथ लिया गया छत्तीसगढ़ कोरोना मुक्त नहीं हो जाता तब तक निरंतर ड्यूटी करता रहूंगा छुट्टी कभी नहीं लूंगा । छत्तीसगढ़ शासन गृह मंत्री के द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया जा चुका एवं बेस्ट कोविड केयर सेंटर संचालन हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031