नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि दुनिया के अधिकांश कोरोना प्रभावित देश ऐसे हैं जिन्हें कोरोना की कई वेव का सामना करना पड़ा। हमारे देश में कुछ राज्यों में मामले कम होने के बाद अचानक से बढऩे लगे हैं। देश के 70 जिलों में तो पिछले कुछ हफ्तों में ये वृद्धि 150त्न से भी ज्यादा है। अगर हम इस बढ़ती हुई महामारी को यहीं नहीं रोकेंगे तो देशव्यापी आउटब्रेक की स्थिति बन सकती है। ऐसे में हमें कोरोना वायरस की उभरती दूसरी लहर को रोकने के लिए जल्दी और निर्णायक कदम उठाने होंगे। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट बहुत ज्यादा है। वहीं टेस्टिंग लेकर पीएम मोदी ने कहा कि ये मंथन का विषय है कि आखिर कुछ क्षेत्रों में ही टेस्टिंग और टीकाकरण कम क्यों हो रहा है। हमें जहां जरूरी हो माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने के विकल्प पर भी काम करना चाहिए। कई राज्यों में रैपिड एंटीजन टेस्टिंग पर ही ज्यादा बल दिया जा रहा है और उसी भरोसे गाड़ी चल रही है, जैसे केरल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, यूपी। हमें देश के सभी राज्यों में आरटी-पीसीआर टेस्ट बढ़ाने पर जोर देना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण को लेकर कहा कि हमें वैक्सीन डोज व्यर्थ होने की समस्या को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में वैक्सीन वेस्टेज 10त्न से ज्यादा है और उत्तर प्रदेश में भी वैक्सीन वेस्टेज करीब इतना ही है। वैक्सीन वेस्टेज की राज्यों में समीक्षा होनी चाहिए। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 28,903 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा 24 घंटे में 188 लोगों की मौत हुई है।
भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर! पीएम मोदी बोले-तुरंत एक्शन में आएं सरकारें
Related Posts
Add A Comment


















