झारखंड के गढ़वा जिले में मंगलवार को एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने रंका थाने में चार अज्ञात लड़कों के खिलाफ आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता ने बताया कि एक लड़के ने उसे फोन कर बुलाया था। उसके बाद उसे बहला-फुसलाकर वह लड़का उसे ले जाने लगा। इसी दौरान तीन लड़के और वहां पहुंच गए। इसके बाद चारों उसे रंका के जंगल में ले गए, जहां बारी-बारी से चारों ने उसके साथ रेप किया। घटना मंगलवार की शाम चार बजे की है। गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित पीडि़ता को छोड़कर फरार हो गए। पीडि़ता के आवेदन पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Related Posts
Add A Comment


















