झारखंड के धनबाद जिले में एक 11वीं की छात्रा ने ब्वॉयफ्रेंड से धोखा मिलने पर खुदकुशी कर ली। दरअसल, लड़की के गांव में ही लड़के की नानी का घर था, जिसके चलते उसका आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया और बात शादी तक पहुंच गई। लेकिन लड़के की मां ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके चलते लड़की ने फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि दोनों फेसबुक के जरिये मिले थे और उनकी दोस्ती प्यार में तब्दील हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच ढेर सारी मुलाकातें हुईं थीं। पूरा मामला धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र के नूतन गांव का है। मृतक लड़की के बड़े पिता ने बताया कि फेसबुक के जरिये उसे पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बेनीपुर के रहने वाले रमेश मंडल नाम के एक युवक से प्यार हुआ था। लड़के ने छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा कर घुमाया-फिराया। आसनसोल बाजार पार्क ले गया। इसके अलावा मृतका के बड़े पिता ने बताया कि लड़के ने शादी के वादे भी किये। लेकिन बाद में इनकार कर दिया। परिजनों के मुताबिक उन्होंने लड़के की मां से बात की। लेकिन वो शादी के लिए तैयार नहीं हुई।
Previous Articleलड़की को फोन कर मिलने बुलाया, फिर बारी-बारी से 4 युवकों ने…
Related Posts
Add A Comment



















