रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट का जाखीरा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के कब्जे से कुल 10 हजार नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्रा-10 जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्व थाना खमतराई में धारा 21(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में अतुल शर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी कबीर नगर रायपुर, विनीत शुक्ला उम्र 31 वर्ष निवासी कबीर नगर रायपुर, नरेंद्र शर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी कबीर नगर रायपुर, पदुम कुमार सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी उरला रायपुर, युवराज शर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी उरला रायपुर शामिल है।
[metaslider id="184930"













