रायपुर। वैसे तो होली रंगों का त्यौहार है, लेकिन कुछ बदमाश किस्म के लोग होली के रंग को भंग करने के लिए काफी सक्रिय रहते है जिससे होली की शांति अशांति में बदल जाती है। होली पर हुड़दंगियों की हुड़दंग रोकने पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आज दिनांक 18 मार्च को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 35 बटनदार चाकू जमा कराया गया है। आपको बता दें कि आनलाइन शॉपिंग साइट्स से चाकू मंगाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर अवैध रूप से चाकू लेकर घुमने वालों/बिक्री करने वालों की पतासाजी करने के साथ ही ऑन लाईन शॉपिंग साईट्स जैसे एमेजॉन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य शॉपिंग साईट से धारदार व घातक चाकू मंगाने वालों के विरुद्ध विशेष तस्दीकी अभियान चलाया जा रहा है जिसमे वर्ष 2020 में माह जनवरी से दिसंबर तक फ्लिप्कार्ट के माध्यम से करीबन 800 लोगों द्वारा ऑन लाईन आर्डर कर धारदार एवं बटनदार चाकू मंगाये जाने की सूची प्राप्त हुई है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुये होली त्यौहार के पूर्व चाकू मंगाये जाने वालों की तस्दीकी किये जाने का लक्ष्य दिया गया है। कल दिनांक 17.03.21 को अभियान प्रारंभ करते हुए आज दिनांक 18.03.21 को अब तक अलग -अलग थाना क्षेत्रों से लोगों से लगभग 35 बटनदार चाकू जमा कराया गया है, यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031