अमलेश्वर (पाटन)। संकुल केंद्र पाहन्दा (अ) के अधीनस्थ शासकीय उच्च प्राथमिक शाला अमलेश्वर सेमीनार भवन में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवम संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन श्रीमती रेवती दयानन्द सोनकर जनपद सदस्य पाटन के मुख्य आतिथ्य, टी.आर.जगदल्ले विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन की अध्यक्षता एवम जे.पी.पांडे संकुल प्राचार्य, श्रीमती नीता गुप्ता प्राचार्य शा.उच्च.मा.विद्यालय अमलेश्वर, प्रदीप कुमार महिलांगे सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन, पोखराज गोस्वामी अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, परसराम साहू सेवानिवृत्त प्रधानपाठक प्रा.शा.कुरुदडीह, राहुल श्रीवास्तव के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के तैलचित्र में पूजा अर्चना के साथ हुआ पश्चात सरस्वती वंदना मैडम डी.चन्द्रा द्वारा प्रस्तुत किया गया, स्वागत गीत एवं राज्यगीत अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार शिक्षक लखेश्वर साहू एवम वरुण निषाद द्वारा प्रस्तुत किया गया। स्वागत भाषण एवम प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावी एवम उपयोगी बनाने टीएलएम (सहायक शिक्षण सामग्री) बहुत ही महत्वपूर्ण है। टीएलएम के माध्यम से किसी भी विषय की अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझाया जा सकता है। बच्चों के सीखने सीखाने की प्रक्रिया में टीएलएम कारगर सिद्ध होती है।

उन्होंने बताया कि टीएलएम मेला के आयोजन के पूर्व दो दिवसीय टीएलएम निर्माण कार्यशाला का आयोजन संकुल स्तर पर किया गया जिसमें पीएलसी के सदस्यों द्वारा कक्षावार विषयवार टीएलएम निर्माण किया गया एवम पूरी प्रक्रिया पर चर्चा की गई जिसके फलस्वरूप सभी शिक्षकों ने टीएलएम निर्माण को बारीकी से समझा एवम पूरी प्रक्रिया से अवगत हुए। संकुल स्तरीय टीएलएम मेला में संकुल स्रोत केंद्र पाहन्दा (अ) के 8 प्राथमिक एवं 5 उच्च प्राथमिक शाला के 67 शिक्षकों ने भाग लेकर टीएलएम का प्रदर्शन भी किया एवम टीएलएम का अवलोकन भी किये। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी टीआर जगदल्ले ने संकुल स्तरीय टीएलएम मेला के आयोजन पर संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा सहित समस्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि समग्र शिक्षा के माध्यम से कक्षावार विषयवार लर्निंग आउटकम के आधार पर टीएलएम निर्माण कर संकुल स्तर पर टीएलएम मेला का आयोजन किया गया है, टीएलएम का उपयोग कक्षा शिक्षण को रुचिकर बनाता है तथा बच्चे बहुत ही बेहत्तर ढंग से सीखते हैं। सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रदीप महिलांगे ने टीएलएम का उपयोग नियमित रूप से करने एवम बच्चों को सीखाने पर जोर दिया। जनपद सदस्य श्रीमती रेवती दयानन्द सोनकर एवम शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री पोखराज गोस्वामी ने टीएलएम मेला के आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि बच्चों को सीखाने के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। श्री जे.पी.पांडे ने दक्षता आधारित आकलन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कक्षावार विषयवार जो दक्षता निर्धारित की गई है उसके अनुरूप टीएलएम का उपयोग करते हुए बच्चों में दक्षता हासिल करना बहुत ही आसान है। शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अमलेश्वर की प्राचार्य श्रीमती नीता गुप्ता ने संकुल स्तरीय टीएलएम मेला में शिक्षकों द्वारा बनाये गए टीएलएम को बहुत ही उपयोगी एवम प्रभावी बताते हुए इसका उपयोग विद्यालय में नियमित रूप से करने की बात कही। तथा पूरे आयोजन के लिए संकुल शैक्षिक समन्वयक सहित शिक्षकों को बधाई दी एवम समस्त अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया गया। संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का संचालन संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा द्वारा किया गया।

उक्त आयोजन में जिला शिक्षा अधिकारी पी.के.एस बघेल, डीएमसी सुरेंद्र पांडे, एपीसी विवेक शर्मा का विशेष मार्गदर्शन रहा। शिक्षकों द्वारा टीएलएम मेला में भाषा, गणित, अंग्रेजी, पर्यावरण, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, विषय से संबंधित लर्निंग आउटकम पर आधारित नवाचारी टीएलएम का प्रदर्शन किया गया जो बहुत ही सराहनीय एवम अनुकरणीय रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से एल.के.कश्यप, दानीराम साहू, संतोष शर्मा, प्रदीप सिन्हा, एन.पी.ठाकुर, सुजाता मिश्रा, के.पी. ठाकुर, अंजू वर्मा, खेलावन सिंह कुर्रे, झालाराम कुर्रे, शीला शर्मा, जया ठाकुर, परमेश्वर टण्डन, पुष्पांजलि ठाकुर, सीमा दीवान, कल्पना शर्मा, अभिलाषा ठाकुर, नीलिमा ठाकुर, व्ही. शर्मा, मंजूलता चन्द्राकर, गंगोत्री नायक, किरण चन्द्राकर, उषा वर्मा, पूर्णिमा वर्मा, सरोज ठाकुर, शालिनी देवांगन, वंदना तिवारी, सीमा अनन्त, चंद्रमोहन यादव, वरुण निषाद, स्वाति सेन, प्रवीण वर्मा, लीना बघेल, एम.एस. खलखो, मेघा गुप्ता, अनिता शर्मा, अनिता चन्द्राकर, रंजना अवधिया, भगवती पटेल, ममता शुक्ला, केमेश्वरी बघेल, रूपेंद्र वर्मा, मंजू ठाकुर, लालिमा चन्द्राकर , आशा साहू , लखेश्वर साहू , पंकज चन्द्राकर , नागेंद्र वर्मा , डी.चन्द्रा , मंजूलता सिंह , सन्तोषी यादव , पूर्णिमा शर्मा , कृष्णा कुमार सोनकर , गायत्री वर्मा , मंजू शर्मा , लक्ष्मीकांत साहू , रोहित ठाकुर , नीरज वर्मा , सरिता नेताम , पारसमणि वर्मा , रश्मि सिंह ,सहित संकुल के समस्त शिक्षक–शिक्षिकाएं , शाला प्रबंधन समति के सदस्य गण उपस्थित रहे ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031