रायपुर। आज छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपिएस रायपुर जिला इकाई अभनपुर की टीम ने रायपुर जिलाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक बृजमोहन अग्रवाल से आधे घंटे तक सौजन्य भेंट कर नयी पेंशन और पुरानी पेंशन की भिन्नता को समझाते हुए पुरानी पेंशन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें द्वारा अपनी मौखिक सहमति देते हुए पुरानी पेंशन लागू करने के लिये माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से रायपुर जिला अध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह, भारत नेताम प्रांतीय सचिव, लाकेश हिरवानी जिला महासचिव, कमल प्रसाद चंद्राकर जिला सचिव, रंजीत भारती ब्लॉक अध्यक्ष अभनपुर, ब्लॉक उपाध्यक्ष नरेन्द्र बंजारे-योगेंद्र कुमार वर्मा, उत्तम कुमार साहू, यूगल साहू ब्लाक सचिव, सह सचिव उत्तम सोनवानी, हरिश्चंद्र बंजारे संगठन मंत्री, चंद्रपाल साहू ब्लाक महासचिव आदि साथीगण उपस्थित रहें। छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपिएस के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में लगाई गई पेंशन की चिंगारी अब पूरे छत्तीसगढ़ में आग की तरह फैल गया है। सभी कर्मचारी संगठन अब पेंशन के लिए सड़क पर उतर गये हैं। पूरे छत्तीसगढ़ में पेंशन के इस मुहिम में कर्मचारी अधिकारी एकजुटता दिखा रहे हैं।
जंगल में आग की तरह से तेजी से फैल रही पेंशन की चिंगारी, पूर्व मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन
Related Posts
Add A Comment



















