रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज केन्द्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी सालिक राम वर्मा के इलाके में केन्द्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी उमाकांत वर्मा ने जोरदार चुनाव प्रचार किया। उमाकांत विगत 18 और 19 मार्च को सालिक वर्मा के गृहग्राम धमधा राज में सामाजिक मतदाताओं से सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उमांकात ने धमधा राज के 16 गांवों का दौरा किया और एक-एक गांव जाकर 4 हजार मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर आशीर्वाद एवं सहयोग मांगा। अपने दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम में उमाकांत वर्मा ने धमधा राज के ग्राम कोहडिय़ा, हसदा, खमतराई, खुड़मुड़ा, भिंभौरी, पिरदा, अकोली, गोड़गिरी, बांसा, उफरा, पाहरा, चंडी, बोरसी, आनंदगांव, साजा एवं गाड़ामोर पहुंचे।
छमकुक्षस निर्वाचन : सालिक के इलाके में उमाकांत का जोरदार चुनाव प्रचार, हजारों मतदाताओं के घर दी दस्तक…
Next Article छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की बिलासपुर में जनसुनवाई
Related Posts
Add A Comment



















