नई दिल्ली। केंद्र सरकार के उपक्रमों और सार्वजनिक क्षेत्रों में भ्रष्टाचार का पता लगाने के लिए सीबीआई ने पूरे देश में छापेमारी की है। बता दें सीबीआई ने अचानक से 100 से ज्यादा स्थानों पर पूरे देश में छापेमारी की है। यह छापेमारी 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में की गई है। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इन छापों में जहां भी गड़बड़ी पाई गई है। वहां जांच पूरी करके अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। सीबीआई की तरफ से जिन विभागों में छापेमारी की गई उनमें अधिकाश बड़ी-बड़ी सार्वजनिक उपक्रम की कंपनिया और सरकारी विभाग शामिल थे। इन विभागों में एफसीआइ, रेलवे, आइओसी, कस्टम, एनडीएमसी, उत्तरी दिल्ली नगर निगम, सीपीडब्ल्यूडी, बीएसएनएल, एनबीसीसी, जीएसटी, पोस्टल जैसे विभाग शामिल हैं। इन विभागों में टीम को लंबे समय से भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायतें मिल रही थी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031