रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं 6 राजप्रधान पद के लिए निर्वाचन 4 अप्रैल को होना है। उम्मीद्वारों का सघन चुनाव प्रचार जारी है। समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष चोवाराम वर्मा इन दिनों में धमधा राज में सघन जनसंपर्क अभियान कर रहे हैं। आपको बता दें कि धमधा राज केन्द्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी सालिकराम वर्मा का गृहग्राम है। इससे पहले प्रत्याशी उमाकांत वर्मा ने भी धमधा राज का सघन चुनाव प्रचार कर चुके है। चोवाराम वर्मा अपने चुनाव प्रचार के दौरान धमधा राज के ग्राम सिलघट, सोड़, साजा, देउरगांव, बेरला, टक्सिवा, सूरजपुरा, तारालिम, भाड़, ढाबा, पिरदा, हरदी, भालेसार, बोरसी, गुधेली, उफरा, गाडामोर, खगारपाट, गोडगिरी, हसदा, कोहडिया, घटिया चण्डी नेवनारा आदि गांव में सघन जनसंपर्क किया जहां उन्हें भारी जनसमर्थन मिल रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031