नरकटियागंज। बिहार के नरकटियागंज जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने साथ हुए दो-दो बार रेप की शिकायत को लेकर थाने पहुंची। एक भाई ने पहले उसका रेप किया फिर पंचायत के दबाव में आकर शादी कर ली। इसके बाद दूसरे भाई ने भी विदाई कराने के बहाने उसके साथ रेप किया। पूरा मामला नरकटियागंज जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीडि़ता की फरियाद जब शिकारपुर थाने ने नहीं सुनी तो वह न्यायालय जा पहुंची। न्यायालय ने कोर्ट परिवाद दायर किया तो थाने में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि दोनों भाई अभी भी बाहर घूम रहे हैं और पीडि़ता न्याय के लिए भटक रही है। अपनी शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि दो साल से धुमनगर गदीयानी टोला निवासी चंगेज खां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए छेड़ता रहता था, जिसके चलते उसने स्कूल जाना बंद कर दिया। कुछ दिन बाद वह गांव में सिलाई सीखने जाने लगी। इसके बाद जब चंगेज को इस बात की जानकारी हुई तो वह हथियार के साथ सिलाई केंद्र पर पहुंचा और धमकाने लगा, जिसकी शिकायत उसने उस वक्त शिकारपुर पुलिस से की थी। इसके बाद पुलिस युवक को पकडऩे के लिए गई तो वह फरार हो गया था। इसके बाद 4 अप्रैल 2020 को वह अपनी पड़ोस में रहनी वाली लड़की के साथ सिलाई केंद्र जा रही थी। धोखे से वह लड़की उसे अपने घर ले गई और कमरे में बंद कर दिया। उस कमरे में चंगेज खां पहले से मौजूद था। इसके बाद चंगेज ने उसके साथ रेप किया और घटना के बारे में किसी को भी ना बताने की धमकी दी। जब पीडि़ता ने घरवालों को घटना की जानकारी दी तो परिवार के लोग आरोपित के घर पहुंचे। जहां पंचायत में फैसला हुआ कि चंगेज उससे निकाह करेगा। 11 मई को रेप पीडि़ता और आरोपित का निकाह पढ़ा गया लेकिन वह उस वक्त ससुराल नहीं जा सकी। पीडि़ता ने बताया कि निकाह के बाद उसके ससुराल वाले बोले कि घर बन जाने के बाद वह उसको ले जाएंगे। इस दौरान पीडि़ता ने अपने मायके में रहकर मैट्रिक की परीक्षा दी। हालांकि इस दौरान उसका पति उससे मिलने नहीं आया। पीडि़ता ने बताया कि इसी बीच चंगेज का भाई अंगेज खां उसके घर पर पहुंचा और बोलने लगा कि तुम्हारी विदाई के लिए उसके घरवाले नहीं आएंगे क्योंकि उसके भाई ने यह शादी दबाव में की है। इस दौरान वह रात में वहीं रुक गया और विदाई कराने के नाम पर उसका रेप किया। जाते वक्त उसने भी धमकी दी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो कहीं की नहीं रहोगी। वहीं प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष, शिकारपुर संदीप गोल्डी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था। पीडि़ता से शुक्रवार को मुलाकात हुई है। उसका बयान लिया गया है। केस के अनुसंधानक से पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द मामले के सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031