रायपुर। राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांताध्यक्ष रहे वरिष्ठ कर्मचारी नेता तथा वर्तमान में अनेक सामाजिक सस्थाओं से जुड़े छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेन्शनर फेडरेशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ट्यूटटर के माध्यम से ट्यूटकर सलाह दिया है कि कर्मचारी जगत और राज्य के बुजुर्ग पेन्शनर लगभग कई वर्षो से राज्य सरकार के समक्ष अपने समस्याओं को लेकर चर्चा-पर्चा और प्रदर्शन, धरना आन्दोलन के द्वारा ध्यान आकर्षित करते आ रही है, परन्तु समस्याओं के निराकरण में पूर्व और वर्तमान दोनों ही सरकार गम्भीर नही है, जिसके कारण कर्मचारी जगत उचित न्याय से वंचित और व्यथित है। कर्मचारी और पेन्शनर संगठन लगातार प्रयास के बाद भी कांग्रेस सरकार में सरकार के मुखिया से टेबल टॉक के माध्यम से अपनी न्याय संगत बातें रख पाने में असफल है। इसलिए कर्मचारी जगत के समस्याओं के निराकरण के लिये राजीव गांधी किसान न्याय योजना की भांति कर्मचारी कल्याण न्याय योजना लांच करने की जरूरत है। जिसमें हर विभाग के सचिव और मंत्री से समय समय पर सीधे टेबल टॉक के निश्चित अवसर की योजना से त्वरित कार्यवाही होगी और कर्मचारियों को समय पर न्याय मिलने में सहूलियत होगी। सम्प्रति कर्मचारी जगत अनुकम्पा नियुक्ति,महंगाई भत्ता, पदोन्नति, पुरानी पेंशन योजना, संविदा एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण, अनिवार्य सेवानिवृत्ति, वेतन विसंगति और बुजुर्ग पेन्शनर, म प्र राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 के तहत पेंशनरी दायित्वों का बंटवारा, सेंटल पेंशन प्रोसेसिंग सेल स्टेट बैंक की छत्तीसगढ़ में स्थापना,बस यात्रा में किराए में छूट का प्रावधान के साथ साथ समय समय पर शासन द्वारा जारी किये गए आदेश के परिपालन कराये जाने की मांग को लेकर लगातार जूझ रहे हैं।मगर स्थिति यह है कि न्याय संगत बातो को सुनकर उस पर अमल करने की जरूरत से जिम्मेदार लोगों को कोई मतलब नहीं है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031