रायपुर। आज दंतेवाड़ा के कलेक्टर परिसर में वाहन चालक संघ की बैठक हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपिएस के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय नाग एवं विनोद सिंह शामिल हुए। उन्होंने सभी को एनपीएस ओपिएस के बारे में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने एनपीएस से होने वाले नुकसान से सभी कर्मचारियों को अवगत कराया। इस बैठक में अंशलाल ठाकुर पदमलाल वासुदेव अनिल शर्मा विजय कैलाश कश्यप टमेश मरकाम कंचन यादव आदि ने छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपिएस के साथ मिलकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए साथ देने का आश्वासन दिया। सभी ने कहा पुरानी पेंशन बहाली की इस में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। तत्पश्चात चतुर्थ संघ के बैठक में हाईस्कूल दंतेवाड़ा में जाकर संजय नाग एवं विनोद सिंह ने पेंशन के बारे में अपने विचार रखे। चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सोनकु राम कर्मा ने भी छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपिएस का समर्थन करने का आश्वासन दिया।
Previous Articleआबकारी मंत्री का जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में भव्य स्वागत
Next Article चंगोराभाठा जोन में मनमानी, बिजली उपभोक्ता हलाकान
Related Posts
Add A Comment



















