पुणे: महाराष्ट्र के दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ पवार 29 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने कश्मीर की रहने वाले मॉडल कायनात धर को बहू के रूप में चुना है। पार्थ और कायनात की शादी की गुड न्यूज रोहित पवार ने एक्स पर साझा की है। उन्होंने लिखा है कि प्यार के रेशमी बंधन में बंधकर जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे मेरे प्यारे भाई, पार्थ और कायनात आप दोनों को सगाई की बहुत-बहुत बधाई! ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आप दोनों का आगे का सफर खुशियों और समृद्धि से भरा हो और आप दोनों के बीच प्यार का यह बंधन और भी मजबूत हो। पार्थ पवार राज्यसभा के सांसद हैं। सूत्रों के अनुसार पार्थ और कायनात की शादी पुणे के एक फाॅर्म हाउस में होगी। अजित पवार के दूसरे बेटे जय की शादी अजित पवार की मौजूदगी में हुई थी।

काफी समय से थी चर्चाएं

पार्थ पवार और कायनात धर के रिश्ते की पिछले काफी समय से चर्चा चल रही थी। दोनों को कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ देखा गया था। सुप्रिया सुले की पुत्री रेवती सुले के विवाह समारोह में भी कायनात पार्थ पवार के साथ नजर आई थीं। इससे पहले दोनों उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में भी एक साथ दर्शन करने पहुंचे थे। पवार परिवार के करीबियों की मानें तो दोनों पिछले कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदली और अब दोनों परिवारों की सहमति से विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं।

पेशे से हैं मॉडल कायनात धर

कायनात धर मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। वह पेशे से मॉडल हैं। कायनात की शिक्षा दिल्ली में हुई है। वह दिल्ली और मुंबई में रहती हैं। कायनात धर का परिवार मूल रूप से कश्मीर का रहने वाला एक प्रतिष्ठित कश्मीरी पंडित परिवार है, जो अब लंबे समय से हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बस हुआ है। कायनात का परिवार बिजनेस और कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। कायनात धर स्वयं एक मॉडल और सफल बिजनेसवुमन हैं। उन्होंने कई प्रमुख ब्रांड्स के साथ काम किया है।

छोटे बेटे की पिछले साल हुई थी शादी

पिछले साल सुनेत्रा पवार के छोटे पुत्र जय पवार का विवाह ऋतुजा पाटिल से हुआ था। इसके अलावा अजित पवार के भतीजे युगेंद्र पवार ने तनिष्का कुलकर्णी के साथ विवाह किया था। इस साल सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी हुई थी। अब पार्थ पवार शादी करने जा रहे हैं। ऐसे में पवार परिवार में एक बार फिर से खुशियों ने दस्तक दी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031