रायपुर । पुलिस ने अलग-अलग थानाक्षेत्र में 15 जुआरियों को जुवा खेलते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नगदी 45 हजार 670 रुपए और ताश की 52 पत्ती जब्त की गई है। मिली जानकारी ले मुताबिक तेलीबांधा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 19 मार्च को रात एक होटल के पीछे मौलीपारा में घेराबंदी कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 25 हजार 270 रुपए और ताश की 52 पत्ती जब्त की है। पकड़े गए जुआरियों के नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम सुमीत माटा (19), मोहम्मद अरबाज, मो. उवेश, जाहिद हुसैन, शाहिल कृष्णावानी, मो. अब्दुल अबरात, चिराग नेभानी, मयंक खेमानी, तुषार चावला निवासी तेलीबांधा बताया है। इसी तरह नेवरा पुलिस ने धानमंडी के पीछे डबरीनुमा तालाब के पास कोहका में 19 मार्च को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रुपए पैसे के दांव लगाकर जुआ खेलते पाए जाने पर 6 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 हजार 400 रुपए और ताश की 52 पत्ती जब्त की है। पकड़े गए आरोपियों का नाम पता पूछने पर सतीश तलरेजा, कमलेश कुमार चौधरी, रामकुमार साहू, बलराम साहू, अमरलाल तलरेजा, रोशन कृपलानी निवासी तिल्दा नेवरा बताया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया गया है।
Previous Articleराजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण अब बेकाबू
Next Article एकता पैनल के प्रत्याशी ने व्यापारी को जड़ा थप्पड़…
Related Posts
Add A Comment


















