रायपुर । देवेंद्र नगर स्थित गुजराती स्कूल में चल रहे छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में उस वक्त विवाद हो गया जब पूर्व मंत्री के भाई व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशी योगेश अग्रवाल ने अपना आपा खो दिया और व्यापारी रजत छाबड़ा को थप्पड़ जड़ दिया।
रजत छाबड़ा ने बताया कि व्यापारी एकता पैनल के पदाधिकरियों द्वारा जबरदस्ती बिना परमिशन के डीजे बजाया जा रहा था जिसकी शिकायत जय व्यापार पैनल के पदाधिकारियों ने मौके पर उपस्थित नगर पुलिस अधीक्षक नसर सिद्दीकी से की। जिस पर पुलिस प्रशासन ने डीजे का परमिट नहीं होने के कारण उसे बंद करवा दिया। इसी दौरान व्यापारी व जय व्यापार पैनल के समर्थक रजत छाबड़ा को पूर्व मंत्री के भाई योगेश अग्रवाल ने तमाचा जड़ दिया।
घटना कि सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले सहित आस-पास के थानों से बल पहुँचा है जो मामले को शांत कराने में जुटा है।
फिलहाल जय व्यापार पैनल के पदाधिकारियों ने चुनाव के बाद इस मामले की लिखित शिकायत देवेंद्र नगर थाना पुलिस को करने की बात कही है। अध्यक्ष प्रत्याशी अमर पारवानी ने कहा कि जय व्यापार पैनल को व्यापारियो के मिल रहे भारी समर्थन से योगेश अग्रवाल व उनकी पूरी टीम अपना आपा खो चुकी है व इस प्रकार के कृत्य को अंजाम दे रही है।
Previous Articleहोली से पहले पुलिस सख्त
Next Article 4 करोड़ की धोखाधड़ी केस दर्ज
Related Posts
Add A Comment



















