रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अनूप ज्वेलर्स के मालिक महावीर चंद्र बरडिया के साथ चार करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी किये जाने का मामला सामने आया है। महावीर चंद्र बरडिया ने इस मामले में समीर अग्रवाल और प्रकाश अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सदर बाजार स्थित नाहटा मार्केट में महावीर बरडिया की अनूप ज्वैलर्स नाम से दुकान खोल रखी है। समीर अग्रवाल और प्रकाश अग्रवाल अनूप ज्वैलर्स से जेवरात ले जाया करते थे। यह लोग 15 जुलाई 2019 से 10 फरवरी 2021 के बीच 8.40 किलोग्राम सोने के जेवरात ले गये। इसकी कीमत 4 करोड़ 8841 रुपये है। पैसे का भुगतान करने के लिए समीर और प्रकाश ने 17652776 रुपये का चेक दिया। यह चेक खाते में पैसा न होने के कारण बाउंस हो गया। इसके बाद से समीर और प्रकाश अनूप ज्वैलर्स का बकाया 4 करोड़ 8841 रुपये नहीं दे रहे हैं। महावीर चंद्र बरडिया की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने 19 मार्च 2021 को समीर और प्रकाश अग्रवाल के विरुद्ध भादवि की धारा 409, 420, 39 के तहत केस दर्ज किया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031